Loading Now
×

SGFI अंडर-19:-पू.चम्पारण ने दरभंगा को तथा गोपालगंज ने अररिया को हराया।

Khelbihar.com

Motihari:SGFI के दूसरे सत्र के मैच में पू.चम्पारण ने दरभंगा को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले खेलते हुए दरभंगा की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन बनाए।दरभंगा के तरफ से मनीष ने 33 और राजेश ने 26 रन का योगदान दिया।

पू. चम्पारण के तरफ से गेंदबाजी में मनीष ने 2 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पू. चम्पारण की टीम ने मैन ऑफ द मैच निशांक सौरभ के शानदार 23 गेंद में नाबाद 40 और अनुपम के 32 रन के बदौलत 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।दरभंगा के तरफ से मनीष ने 2 विकेट लिए।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के राजेश कुमार यादव(गोपालगंज) और रवि कुमार(मुज.) ने निभाया।

वही ग्राउंड-2 के दूसरे मैच में गोपालगंज की टीम ने अररिया को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।मैच में अम्पायर की भूमिका राजीव कमल मिश्रा(बक्सर) और हीरा कुमार(वैशाली) ने निभाया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
5 − 3 = ?