SGFI अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बक्सर टीम भागलपुर रवाना।

Khelbihar.com

Buxer:कला,संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2019 के तहत राज्य स्तरीय क्रिकेट अन्डर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता दिनांक 19 से 28 नवंबर तक भागलपुर में आयोजित है। टाई सीट के मुताबीक बक्सर का पहला मुकाबला लखीसराय से दिनांक 24 नवंबर को होना है।

जिसमें भाग लेने हेतु बक्सर जिले से 16 सदस्यीय टीम आज दिनांक 23 नवम्बर को जिला खेल कार्यालय से शुभकामनाओं के साथ भागलपुर के लिए रवाना किया गया। मौके पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए खेल संयोजक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह खेल अनिश्चीतताओं का खेल है। जीवन मे आप सब थ्री डी को अपना कर खेल के किसी भी विधा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

थ्री डी अर्थात डेडिकेशन, डिटरमिनेशन, एवं डेमोन्सट्रेशन। अर्जुन की तरह लक्ष्य को साध कर आप सब भी अपने माता-पिता, जिला, राज्य एवं देश का नाम रौशन कर सकते है।इस अवसर पर अनिल कुमार मिश्र, सत्येंद्र कुमार सिंह संजय कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक मदन राम एवं अशोक कुमार उपस्थित रहे।

जिले की चयनित टीम:- 1)अभय कुमार 2) मो0 दानिश हाशमी 3) सौरव कुमार 4)राहुल कुमार 5)अजय कुमार सिंह 6) सौरभ साहनी 7) प्रकाश कुमार 8) अभिषेक सिंह 9) आर्यन राज सिंह 10) विवेक कुमार 11) गोपाल कुमार 12) विशाल कुमार 13) आशीष प्रकाश 14) आदित्य कुमार चौबे 15) राहुल कुमार यादव 16) फिरोज अहमद।

टीम प्रबंधक विशाल कुमार गौरव, “कार्यालय,उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा,बक्सर”। सुनिल कुमार सिंह

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago