SGFI अंडर-19 क्रिकेट:-अररिया ने नवादा को व दरभंगा ने सीतामढ़ी को पराजित किया।

Khelbihar.com

Motihari: ग्राउंड-1 के दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए अररिया की टीम ने ऋतुराज के 43,अभिषेक के 33 रन के बदौलत 20 ओवर ने सभी विकेट खोकर 111 रन बनाए।नवादा के गेंदबाज अभिषेक ने 4 विकेट लिए।पीछा करने उतरी नवादा की टीम अररिया के गेंदबाज अभिषेक के 5 विकेट के चलते 20 ओवर में 9 विकेट पर 83 रन ही बना सकी और इसी के साथ अररिया ने मैच को 28 रन से जीत लिया।।

अररिया के तरफ से नितेश ने 21 व रौशन ने 18 रन बनाए।मैन ऑफ द मैच अररिया के अभिषेक को उसके हरफनमौला प्रदर्शन(33 रन व 5 विकेट) के लिए दिया गया।मैच में अम्पायर की भूमिका स्टेट पैनल के सन्नी वर्मा व रवि कुमार(दोनों मुजफ्फरपुर) ने निभाया।

ग्राउंड-2 के दूसरे मैच में दरभंगा ने सीतामढ़ी को 6 विकेट से हरा दिया।टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सीतामढ़ी की टीम 20 वे ओवर में 72 रन पर ही सिमट गई,जिसमे सत्यम ने 19 व सहाब अली ने 15 रन का योगदान दिया।दरभंगा के मैन ऑफ द मैच गेंदबाज मनीष ने 3 और अल्तमिस व राजेश ने 2-2 विकेट लिए। उस छोटे लक्ष्य को दरभंगा ने 16 वे ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

दरभंगा के लिए इंतेज़ार ने 15 व आदित्य ने नाबाद 12 रन बनाए।सीतामढ़ी के तरफ से अनिकेश व राहुल ने 1-1 विकेट लिए।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल के मो. कुदुस(पू.चम्पारण) व जितेन्द्र राय(वैशाली) ने निभाया। स्कोरर की भूमिका में आयुष व सुजीत रहे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago