Bhagalpur: एसजीएफआई अंडर-17 क्रिकेट के पहले सेमीफाइनल जो ग्राउंड 1 पर खेला गया जिसमें भागलपुर ने कटिहार को 9 विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया,
टॉस हारकर कटिहार की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 49 रन पर सिमट गई जिसमें अमन 15 रन,अनिकेत 9 रन बनाए,गेंदबाजी मे सत्यजीत 3,आदर्श ,आर्यन 2-2, नितेश और सत्यम को 1-1 विकेट मिला। भागलपुर की टीम 1 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल कर ली,राकेश 28 रन ,दीपक 11 रन बनाए।गेंदबाजी में हजरत अली को 1 विकेट मिला।
ग्राउंड 2 पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मुज़्ज़फपुर ने भोजपुर को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रेवश किया,
टॉस जीतकर भोजपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 15.4 ओवर में 57 रनों पर सिमट गई ,जिसमे गुलशन 15 रन अनीश 12 रन बनाए,गेंदबाजी में विक्रांत को 4,अनुनय ,रवि और मो. कैफ को 2-2 विकेट मिला।
मुज़्ज़फपुर की टीम 4 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से भोजपुर को हरा फाइनल में पहुच गया,जिसमे विक्रांत 21,रौशन 16 रन बनाए,गेंदबाजी में शहवाज 3,रौशन कुमार सिंह 1 विकेट मिला।
फ़ाइनल मुकाबला भागलपुर बनाम मुज़्ज़फपुर के बीच 28 नवंबर को खेला जाएगा।।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…