कराटे

शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 25 फरवरी से

पटना 16 फरवरी: आगामी 25 फरवरी, 2022 से राजधानी पटना से सटे नेउरा स्थित अंशुल क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर शगुनी राय मेमोरियल प्राइज मनी अंडर-15 स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी आयोजन अध्यक्ष अमित कुमार ने दी।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट आधार पर खेली जायेगी। कुल 24 टीमों को इंट्री दी जायेगी जिसे 8 पूलों में बांटा जायेगा। प्रत्येक टीम को 2-2 मैच मिलेंगे। मैच 25-25 ओवर के होंगे। फाइनल मैच 35-35 ओवर का खेला जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में इनामों की बारिश होगी। विजेता व उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी के अलावा नकद पुरस्कार भी दिया जायेगा। साथ ही खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार भी मिलेंगे। प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच पुरस्कार के अलावा बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट बॉलर को शू, बेस्ट बैट्समैन को ट्रैकशूट और मैन ऑफ द टूर्नामेंट को बैट पुरस्कार स्वरुप दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास है कि इसमें भाग लेने वाली टीमों को क्रिकेट का बेहतर माहौल मिले। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को फॉर्म भरने के समय अपने आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी देना अनिवार्य है। साथ ही मैच के दौरान उसकी मूल प्रति भी लेकर आना होगा।भाग लेने को इच्छुक टीमें या खिलाड़ी मोबाइल नंबर 7903319578 और 7645037490 पर संपर्क करें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago