पटना 9 मार्च: बीसीसीआई द्वारा आगामी आयोजित होने वाली वीनू मांकड़ अंडर-19 घरेलू टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार टीम का गठन को लेकर आज दिनांक 9 मार्च को बिहार क्रिकेट संघ के तत्वाधान में खेले जा रहे अंतर जोनल ट्रायल मैच के दूसरे दिन आज राजधानी के स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम और सोनपुर खेल मैदान में मुकाबला खेला गया।
जिसकी जानकारी देते हुए बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने बताया कि मोइनुल हक स्टेडियम में आज शाहाबाद और सीमांचल जोन के बीच मुकाबला खेला गया।जिसमें शाहाबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया और सीमांचल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।जिसमें श्रमण निग्रोध के 68 रन और अभिषेक बाबू के 51 रन की शतकीय पारी व गौरव राज के 46 रन और ऋतिक के 43 रनों की उपयोगी पारी के सहारे निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट खोकर 279 रन का स्कोर खड़ा किया और शाहाबाद के सामने जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य रखा।शाहाबाद की ओर से गेंदबाजी कर रहे हैं राहुल ने 59 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट झटके। जबकि शाहबाज अनवर, धनेश चौहान और राहुल चौबे को एक-एक सफलता हाथ लगी।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहाबाद के बल्लेबाज हर्षराज पूरु के 78 रन,न व तरुण कुमार सिंह के 55 रनों की अर्धशतकीय पारी के साथ प्रकाश कुमार के 27 रन और राहुल चौबे के 25 रन की उपयोगी पारी के सहारे 44.5 ओवरों में 8 विकेट खोकर 280 रन बनाकर इस मैच को 2 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने नाम कर लिया।
सीमांचल के गेंदबाज राहुल कुमार सिंह ने 43 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि सेक्स शहजाद और रवि कुमार को दो-दो सफलता हासिल हुई।
मैच स्थल सोनपुर खेल मैदान पर पाटलिपुत्र और अंगिका जोन के बीच आज मुकाबला खेला गया।
जिसमें अंगिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाटलिपुत्र जोन के गेंदबाज प्रकाश बाबू की घातक गेंदबाजी 10 ओवरों में दो मैडेन ओवर के साथ मात्र 11 रन खर्च कर सर्वाधिक 7 विकेट झटके और अंगिका की पारी को 39 ओवरों में 99 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई।जबकि अश्लोक को दो सफलता और आदित्य को एक सफलता हाथ लगी।अंगिका जोन की ओर से कनिष्क राज ने नाबाद 21 रन की पारी खेली जबकि सचिन ने 16 और धनंजय ने 13 रनों का योगदान दिया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाटलिपुत्र की टीम ने 4 विकेट खोकर 21.1 ओवरों में 101 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और इस मैच को 6 विकेट से जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिया।पाटलिपुत्र की ओर से बल्लेबाज अश्लोक ने 44 रन, शिवम ने 29 रन और प्रकाश ने नाबाद 10 रनों का योगदान दिया।अंगिका की ओर से गेंदबाज गौरव ने 20 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट झटके जबकि सचिन को एक सफलता हाथ लगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…