बक्सर(दुर्गा प्रसाद)लीग में शहीद भगत सिंह सी•सी•के गेंदबाजों का जलवा,विश्वामित्र सीसी को हराया

बक्सर 8 अप्रैल: बक्सर जिला सीनियर डिविजन क्रिकेट लीग में शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब ने विश्वामित्र क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वामित्र क्रिकेट क्लब ने अपने सभी विकेट खोकर मात्र 85 रन का ही स्कोर बनाया। जिसमें अमरेश ने 20,मनीष पटेल ने 15, अनुराग ने 14 तथा राहुल कुमार ने नाबाद 10 रन का स्कोर किया। शेष बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए। अतिरिक्त के रूप में 20 रन बने।शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से चंचल ने 4 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट,मंटू ने 4 ओवर में 13 रन देकर दो विकेट,वसीम ने 23 रन देकर दो विकेट,जबकि प्रभात एवं चंदन ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

86 रन के लक्ष्य को शहीद भगत सिंह क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने 10 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।जिसमें इरफान ने 31,चंदन ने नाबाद 25,मंटू ने 21 रन का स्कोर बनाया।अतिरिक्त के रूप में 15 रन बने।विश्वमित्र क्रिकेट क्लब की ओर से अनीस ने दो तथा राहुल ने एक विकेट प्राप्त किया।आज के अंपायर आफताब आलम तथा विक्रम कुमार थे।जबकि स्कोरर जावेद अली थे।मैच के दौरान संघ के पदाधिकारियों के अलावा काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे। कल का मैच मझरिया क्रिकेट क्लब बनाम दलसागर क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago