सहरसा 11 मार्च: सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल U-16 इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आज का मैच शांति निकेतन शिक्षण संस्थान मेनहा एवं न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के बीच खेला गया।।
जिसमें शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए प्रशांत ने 91 रन (79 बॉल),अनुराग ने 81 रन (61 बॉल) की सहायता से 2 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाया जिसमे न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की ओर से सहवाग ने 2 विकेट प्राप्त किया ।।
जिसके जवाब में न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल ने 7 विकेट के नुकसान पर ओम के 47 रन (35 बॉल),दानिश के 23 रन (27 बॉल),कृष्णा के 18 रन (20 बॉल),शंकर कुमार झा के 13 रन (23 बॉल) की सहायता से 142 रन ही बना सकी। जबकि शांति निकेतन शिक्षण संस्थान की ओर से उज्ज्वल ने 2 विकेट,राहुल ने 1 विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार शांति निकेतन शिक्षण संस्थान, मेनहा ने न्यू मॉडर्न इंग्लिश स्कूल को 66 रनों से पराजित किया।
आज के मैच के निर्णायक अमित एवं दीपक तथा स्कोरर सचिन थे।आज के मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,दिनेश कुमार सिंह पिंटू,बिश्वनाथ कुमार,पंकज कुमार ठाकुर,नसीम आलम,असफहान खान,राजकिशोर चौधरी,मौ केसर, शम्भू कुमार गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में अनंत,आफताब,सचिन,सत्यम,
रौशन,रोहित इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…