अरवल 26 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में शांतिपुरम स्पोर्ट्स क्लब ने आर ए एस स्पोर्ट्स क्लब को 35 रनों से पराजित कर दिया।
आज सुबह शांतिपुरम के कप्तान बंसीधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पूरी टीम 29.2 ओवर में 138 रन बनाकर आउट हो गयी। शांतिपुरम कि ओर से वेंकटेश ने 22, शुभम ने 21, अनुराग ने 19, राहुल ने 14, बंसी ने 13, अश्वनी ने 12 तथा मिथलेश ने 10 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 18 रन बने। गेंदबाजी में सूरज ने 4, कप्तान जितेंद्र ने 3, हामिद ने 2 तथा हर्ष ने 1 विकेट चटकाए।
जबाब में खेलने उतरी आर ए एस की पूरी टीम 25.2 ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गयी। आनंद प्रकाश ने शानदार 5 ओवर में 1 मेडेन रखते हुए 14 रन देकर 5 सफलता हासिल की। आर ए एस की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान जितेंद्र ने 18, हर्ष एवं गौरव ने 15-15 तथा गुलशन ने 13 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 27 रन बने। गेंदबाजी में आनंद के अलावा मिथलेश एवं अनुराग ने 2 – 2 तथा प्रकाश ने 1 सफलता हासिल की।
आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं राम कुमार ने अंपायर तथा सचिन ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल सद्भावना क्रिकेट क्लब बनाम सूर्यपुर एकादश के मैच खेला जाएगा।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…