रुबन कप अरवल जिला क्रिकेट लीग में शांतिपुरम ने सूर्यपुर को 3 विकेट से हराया

अरवल 18 जनवरी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे रुबन कप जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को हुए मुकाबले में शांतिपुरम क्लब ने सूर्यपुर एकादश को 3 विकेट से पराजित कर दिया।

आज सुबह सूर्यपुर के कप्तान रितिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। आज सुबह कुहासे के कारण 12 बजे के बाद खेल शुरू हो सका तथा खेल को 25 – 25 ओवर का निर्धारित किया गया। सूर्यपुर ने 8 विकेट खोकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें हर्ष ने नाबाद 26, विध्यांशु एवं अमित ने 17 – 17 तथा सिद्धान्त ने 11 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 25 रन बने। शांतिपुरम की ओर से गेंदबाजी में अनुराग ने 4, कप्तान बंसीधर एवं प्रकाश ने 2 – 2 सफलता हासिल की।

जबाब में खेलने उतरी शांतिपुरम ने 122 रनों के लक्ष्य को 7 विकेट खोकर 21.5 ओवर प्राप्त कर लिया। शांतिपुरम कि ओर से अश्वनी ने 24, आदित्या 19, राहुल ने नाबाद 19 तथा शुभम ने 16 रनों के योगदान दिया। अतिरिक्त के रूप में 24 रन बने। सूर्यपुर की ओर से गेंदबाजी में हर्ष, अमित एवं विध्यांशु ने 2 – 2 तथा राकेश ने 1 सफलता हासिल की।

आज के मैच में अभिमन्यु कुमार एवं कुमत उत्तम ने अंपायर तथा राम कुमार ने स्कोरर की भूमिका निभाई। लीग में कल तक्षशिला स्पोर्ट्स क्लब बनाम कृष्णा स्पोर्ट्स क्लब के मैच खेला जाएगा। इस मौके पर क्लब प्रतिनिधि ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago