शिवहर जिला क्रिकेट लीग के रोमांचक मुकाबले में नेशनल सीसी 23 रनों से जीता

शिवहर 03 जनवरी: जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग के सिनियर डिविजन के दूसरे मैच में आज नेशनल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

नेशनल क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मो इंतजार के शानदार अर्धशतक, 62 रनों की मदद से कुल 174 रन बनाए । लक्ष्य का पीछा करती हुई ब्लॉक क्रिकेट क्लब की पूरी ‌टीम 151 रनों पर 24.1 ओवर में ऑल आउट हो गई । हालांकि टीम की तरफ से निशांत ने 52 रन और आदित्य ने 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 17 गेंदों में शानदार 34 रन बनाए लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते गये ।

आज के मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नेशनल क्रिकेट क्लब के गेंदबाज आकिब (5 ओवर 19 रन 4 विकेट ) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया ।यह पुरस्कार पूर्व के एक शानदार क्रिकेटर मो अनवर (फेनहारा) जी द्वारा दिया गया । आज के मैच के दौरान पूर्व खिलाड़ी श्री लोकनाथ मिश्रा, प्रकाश झा, अरविंद नेताम, सौरव, कृपाशंकर पटेल इत्यादि उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago