स्कूल क्रिकेट लीग में आरएससीसी को हराकर शेरशाह इलेवन सेमीफाइनल में

लातेहर 26 अक्टूबर: स्कूली क्रिकेट लीग का नौंवा मैच आरएससीसी सीनियर तथा शेरशाह के बीच खेला गया । आरएससीसी सीनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन का स्कोर किया ।

आरएससीसी की राजन कुजूर 37 तथा दीपक कुमार 32 रन का योगदान दिया । शेरशाह 11 की ओर से प्रथम 4, आयुष तथा गुडनेश ने तीन तीन विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी शेरशाह 11 ने 9 विकेट खोकर 117 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया । वही सेमीफाइनल में प्रवेश कर गया । जिसमें गुडनेश 30 तथा रिशु ने 26 रन का योगदान दिया । आरएससीसी जूनियर के राजन कुजूर 4 तथा अंकित ने 2 विकेट चटकाए । शेरशाह 11 के प्रथम को संघ के संयुक्त सचिव प्रकाश कुमार के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया ।

मैच के अंपायर समरेश बादल तथा अंकित गौरव थे जबकि स्कोरिंग न्यूटन आनंद ने किया । मौके पर कई लोग उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago