लातेहार स्कूल क्रिकेट लीग में शेरशाह इलेवन व एस.वी.एम विजयी

लातेहार । स्कूली क्रिकेट लीग का तीसरा मैच में शेरशाह 11 ताथा एलसी ए जूनियर के बीच खेला गया । जिसमे एलसी ए जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 76 रन पर ढेर हो गई । जिसमे अंकुश कुमार ने 19 ताथा प्रीत ने 11 रन का योगदान दिया । शेरशाह 11 की ओर से प्रियांशु चौबे ने 2 विकेट चटकाए ।

लक्ष्य कि पीछा करने उतरी शेरशाह 11 ने 11वे ओवर में ही 80 रन बनाकर मैच को जीत लिया । जिसमे आदर्श विशाल 35 ताथा प्रियांशु चौबे ने 27 रनका योगदान दिया । मैच के अंपायर श्रवण माहलि ताथा प्रतीक आनंद थे जबकि स्कोरिंग शाहील कुमार ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अधिकता नवीन कुमार गुप्ता के द्वारा शेरशाह 11 के आदर्श विशाल को दिया गया ।

वही दूसरा मैच रातु क्रिकेट क्लब ताथा एस वी एम बीच खेला गया । जहा रातु क्रिकेट क्लब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाया । जिसमे विवेक चंद्रा 43 हिमांशु कुमार 29 रन का योगदान दिया । एस वी एम की ओर से समय सौंदिक 2 , निरल पाण्डेय ताथा काब्या ने एक एक विकेट चटकाए ।

लक्ष्य की पीछा करने उतरी एस वी एम ने 148 रन बना कर मैच को जीत लिया । जिसमे समय सौंदीक 31, कब्या 25 ताथा निरल पाण्डेय ने 19 रन का योगदान दिया । रातु क्रिकेट क्लब की ओर से विकास कुमार , अनीश अंसारी ताथा विवेक चंद्रा ने दो दो विकेट लिया । मैच के अंपायर श्रवण महली ताथा अंकित गौरव थे जबकि स्कोरिंग लवकुश कुमार ने किया । मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संघ के वरीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा एस वी एम के समय सऊंडिक को दिया गया ।मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह , प्रतीक आनंद , संतोष पाण्डेय समेत सैकड़ों दर्शक ताथा खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago