बक्सर लीग:-जिग जैग क्रिकेट क्लब ने साई क्रिकेट क्लब को 40 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Buxer: बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में जिग जैग क्रिकेट क्लब ने साई क्रिकेट क्लब को 40 रनों से पराजित किया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिग जैग क्रिकेट क्लब ने 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 211 रन बनाये। समर्थ सिंह ने 79, दीपेश कुमार ने 36, दीपक दूबे ने 23, आशीष कुमार ने 17 और महेंद्र ने 9 रन बनाये। अतिरिक्त से 26 रन बने। कृष्णा यादव ने 4, चंदन और आयुष ने 2-2 विकेट, अभिनव कुमार ने एक विकेट चटकाये। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जवाब में साई क्रिकेट क्लब 30 ओवर में 8 विकेट पर 171 रन ही बना सका। रौशन कुमार ने 59, आयुष कुमार ने 53 रन बनाये। अतिरिक्त से 36 रन बने। अमित सिंह ने 3, मो आसिफ और यश उपाध्याय ने 2-2 जबकि दीपक दूबे ने एक विकेट चटकाये।

मैच के अंपायर निरंजन कुमार और आफताब आलम थे जबकि स्कोरिंग की जिम्मेवारी उत्सव कुमार ने निभाई। मैच के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय, पंकज वर्मा, राजेश यादव, मनीष कुमार, विशाल राठौर मौजूद थे। कल का मैच न्यू बक्सर क्रिकेट क्लब और ईगल क्रिकेट क्लब के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago