पटना, 7 सितंबर। स्थानीय क्रिकेट एकेडमी ऑफ बिहार के ग्राउंड पर चल रहे सुपर चैलेंजर अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में शिवम पब्लिक स्कूल ने जीत हासिल कर अगले चरण में प्रवेश किया। शिवम पब्लिक स्कूल ने एनकेएमएन हाईस्कूल को चार विकेट से पराजित किया।
मैच शुरू होने से पहले वरीय खेल पत्रकार स्व. शैलेंद्र कुमार की पहली पुण्य तिथि पर खिलाड़ियों समेत अन्य ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि द्वितीय शैलेंद्र कुमार मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार और बेहतर तरीके से कराया जायेगा।
बुधवार को खेले गए मैच में शिवम पब्लिक स्कूल ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। एनकेएमएन हाईस्कूल ने पहले बैटिंग करते हुए 16.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 113 रन बनाये। जवाब में शिवम पब्लिक स्कूल ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 114 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के अभय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंपायर यतेंद्र कुमार और प्रियांशु कुमार ने प्रदान किया।
एनकेएमएन हाईस्कूल : 16.1 ओवर में 113 रन पर ऑल आउट रौशक 34 रन, कुणाल 15 रन, प्रतीक 13 रन, अतिरिक्त 30 रन, अभय 4/15,कौस्तुभ 3/44, तिलक 2/20, आर्यन 1/0
शिवम पब्लिक स्कूल : 18.2 ओवर में छह विकेट पर 114 रन यश पोद्दार 20 रन, राजवीर 12 रन, तिलक 13 रन, साहिल राज 16 रन, अतिरिक्त 42 रन, प्रकश 2/16,दीपक 1/20, रन आउट-3
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…