बेगूसराय : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बरौनी के आरकेसी मैदान पर आयोजित मिथिला जोन का मैच शिवहर और मधुबनी के बीच खेला गया जिसमें शिवहर की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और 40 ओवर में 9 विकेट पर 258 रन बनाएं शिवहर की ओर से निकेश ने 57 और दीपांशु ने 49 बनाएं मधुबनी की ओर से हसन अयान ने 2 विकेट और आयुष राज ने 2 विकेट।

जवाब में मधुबनी की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी 29 ओवर में 10 विकेट खोकर 147 रन बनाएं उत्तम भारद्वाज 42 रन और सार्थक कुमार झा 38 रन बनाएं शिवहर की ओर से विशाल ने 5 विकेट और विवेक आनंद ने 3 विकेट लिए।

आज का मैच ऑफ द मैच का पुरस्कार शिवहर के विशाल को दिया गया अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और चंदन थे और स्कोरर के रूप में रामकुमार थे। कल का मैच सीतामढ़ी और मधुबनी के बीच सुबह के 6:00 से खेला जाएगा

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago