T10 क्रिकेट सीरीज में श्रीराम खेल मैदान को 2-1 की बढ़त

पटना : सिमरिख देवी मेमोरियल T10 क्रिकेट सीरीज के तीसरे मैच में श्रीराम खेल मैदान ने लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट को 30 रन से हराया। शुक्रवार को खेले गए मैच में श्रीराम खेल मैदान ने टॉस जीता और 10 ओवर में 1 विकेट पर 155 रन बनाये।

जवाब में लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 10 ओवर में सात विकेट पर 125 रन ही बना सकी। विजेता टीम के मोनू को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्योत्सना सिन्हा ने प्रदान किया।गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में श्रीराम खेल मैदान ने दो और लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 1 जीते हैं। दो मैच अभी होना बाकी है।

संक्षिप्त स्कोर

श्रीराम खेल मैदान 10 ओवर में 1 विकेट पर 155 रन, विनीत 36, कर्ण 38. मोनू 36, अतिरिक्त 49, एसएन बाबू 1/10
लर्निंग स्कूल ऑफ क्रिकेट : 10 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन, अंकित जी 35, रुपेश 48, एसएन बाबू 14, अतिरिक्त 13, मोनू 2 / 25, प्रिंस 2 / 30, सोनू 1 / 18 रन आउट – 2

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago