प्रदर्शनी क्रिकेट में श्यामल के ऑल राउंड प्रदर्शन से अदालत गंज विजयी ।

पटना 7 अप्रैल: स्थानीय मनोज कमलिया स्टेडियम में अदालतगंज सी सी और वाणिज्य क्रिकेट क्लब के बीच एक अभ्यास मैच खेला गया ।

वाणिज्य के कप्तान सौरभ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 35 ओवर्स में 198 रन का स्कोर खड़ा किया। वाणिज्य की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज युवराज एवं शानू शाह अच्छी शुरुआत दी ।युवराज ने खूबसूरत 45 रन बनाये जबकि उदीयमान खिलाडी 13 वर्षीय शानू ने 28 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान सौरभ ने भी 35 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया ।

गेंदबाजी में वैभव ने 3, ऋषिकेश ने 2 , रणविजय 1 विकेट लिए। अदालतगंज की तरफ से सबसे अच्छी गेंदबाजी ऑफ स्पिनर विशाल ने की जिसने महत्वपूर्ण मौके पर 3 विकेट लिए और वाणिज्य को बड़ा स्कोर करने से रोका , हालाँकि श्यामल ने किफायती गेंदबाजी की परंतु उन्हें विकेट नहीं मिला ।।

199 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अदालतगंज की टीम की पहली विकेट इनिंग के पहले गेंद पर ही गिरी जब आदित्य की आउट स्विंगर पर चंद्रमणि आउट हुए ! दो विकेट जल्दी जल्दी गिरने के बाद श्यामल बैटिंग करने आये और पहले गेंद से ही ले में दिखे, श्यामल ने शानदार 77 रन बनाए और मैच को वाणिज्य के हाथों से छीन लिया ।।

अदालतगंज का मध्यक्रम बुरी तरह फ्लॉप रहा परंतु जसदीप और तोशी ने आखिरी के रन काफी संभल कर खेलते हुए पूरा किया ।श्यामल पांडेय को उनकी शानदार पाली के लिए मैन आफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago