खगड़िया:एस.सी.सी.सन्हौली,खगड़िया द्वारा संचालित क्रिकेट सिग्मा मैत्री कप कृषि बाज़ार समिति के खेल मैदान में अंतरजिला सिग्मा मैत्री कप 2020 T-20 क्रिकेट महाकुंभ का मैच का आयोजन किया गया। आज के मैच के मुख्य अतिथि कोशीमहाविद्यालय के पुर्व प्राचार्य संजीव नंदन शर्मा और पुर्व पी.टी.ई. राम शरण ठाकुर, द्वारा उद्घाटन किया गया।
आज का मैच कटिहार और सहरसा के बीच खेला गया । सहरसा की टीम ने टाॅस जीत कर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया।
कटिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 198 रनों का लक्ष्य दिया ।जबाब में खेलते हुए सहारा की टीम ने 16.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 133 रन बना कर मैच जीत लिया।यह मैच 65 से जीत कर कटिहार की टीम विजय हुई।
कटिहार टीम के ओर से बल्लेबाजी करते हुए चिम्पू ने 75 रन एवं वीरू ने 50 रन और विक्की ने 32 रन रनों योगदान दिया ।
सहरसा की टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए अफजल ने 3 विकेट नितेश,अरविन्द,अमर,और रूपेश ने 1-1 विकेट लिया।
सहरसा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते अरविन्द ने 62 रन एवं बन्टी ने 16 रन एवं साजन ने 10 रन और रूपेश ने 10 रनों योगदान दिया ।कटिहार टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू ने 3 विकेट एवं नंदन ने 3 विकेट एवं राजीव ने 2 और चिम्पू ने 2 विकेट लिया।आज मैच के मैन ऑफ दि मैच चिम्पू को सेमसंग का मोबाइल दिया गया।इस प्रकार इस मैच को कटिहार ने 65 रनों से मैच जीत लिया।
अम्पार- बिनोद झा और एम. कुमार, स्कोरर- बैभव विशाल
उद्घघोषक – सुमित कुमार ”बाबा”ओर शुभम। मैच के दौरान उपस्थित किशन कश्यप , मोहित आर्यन,जयकान्त, राजू कुमार,दीपक सेंगर, जितेन्द्र, अभिषेक, अमित यादव, राजा एवं अजय, किशन और शुभम् समस्त एस.सी.सी.परिवार उपस्थित थे।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…