धनबाद : सिमडेगा ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट का खिताब जीत लिया है। शुक्रवार को जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में खेले गए फाइनल में धनबाद को 24 रनों से हरा दिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम 37.1 ओवर में 75 रनों पर आउट हो गई। आरूषि गोडियाल ने 35 और रोशनी कुमारी ने 12 रन बनाए। वहीं सबिता कुमारी ने 19, शिफा हसन ने 16, महारानी मुर्मू ने सात रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए।
बाद में धनबाद की टीम 31.1 ओवर में 51 रनों पर आउट हो गई। लक्ष्मी कुमारी और किरण कुमारी ने आठ-आठ रन बनाए। सिमडेगा की प्रियंका लूथरा ने आठ रन पर चार विकेट लिए और इस प्रदर्शन के आधार पर वह प्लेयर आफ द फाइनल चुनी गईं। पायल कुमारी, रोशनी कुमारी और पिंकी बैद्यकर ने दो-दो विकेट लिए।
बाद में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जेएससीए के कोषाध्यक्ष राजीव बधान, पूर्व सचिव राजेश वर्मा व संयुक्त सचिव पीएन सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व पुरस्कार राशि प्रदान किया। इस अवसर पर डीसीए के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, महासचिव उत्तम वश्विास व संयुक्त सचिव बीएच खान भी उपस्थित थे
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…