कराटे

Warriors Trophy U-15 क्रिकेट टुर्नामेंट में सीवान स्टार्स एकादश व बेगूसराय क्रिकेट अकादमी विजयी

पटना 15 नवंबर:  राजधानी पटना से सटे पटना-बख्तियारपुर फोरलेन रोड, भिखुआ मोड़ पर स्थित एन आइ ओ सी क्रिकेट ग्राउण्ड में आज Warriors Trophy U-15 क्रिकेट टुर्नामेंट के दो मुकाबले हुए।

सुबह का मैच गोल क्रिकेट अकादमी बनाम सीवान स्टार्स एकादश के बीच हुआ जिसमें सीवान की टीम ने गोल क्रिकेट अकादमी की टीम को 128 रनों के बड़े अंतर से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सीवान की टीम ने 20 ओवरों(आवंटित) में 252 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया जिसमें रवि ने शानदार 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में गोल क्रिकेट अकादमी 20ओवरों में 124 रन तक ही पहुंच सकी। मैन ऑफ द मैच रवि को चुना गया।

आज का दूसरा मैच यंग स्टार्स एकादश बनाम बेगूसराय क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया जिसमें बेगूसराय की टीम ने यंग स्टार्स की टीम को बुरी तरह रौंद दिया।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी यंग स्टार्स की टीम निर्धारित 25 ओवरों में केवल 17 ओवर खेल कर 87 रन ही बना सकी जिसे बेगूसराय की टीम ने मात्र 11.4 ओवरों में दो विकटों के नुकसान पर अर्जित कर लिया।

बेगूसराय के तरफ से 5 विकेट लेने वाले क्षितिज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस टूर्नामेंट में अभी इंट्री चालू है, विशेष जानकारी के लिए 8789066157 पर संपर्क करें।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago