रोहतास जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मे एस जे फाइटर एक विकेट से विजयी

सासाराम(रोहतास): रोहतास जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में आयोजित U-19 सुनील ज्वाला क्रिकेट लीग का पांचवा मैच  रोहतास टाइगर बनाम एस जे फाइटर के  बीच खेला गया।

रोहतास टाइगर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतास टाइगर ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 26 ओवर में सभी विकेट खोकर 197 रन पर सिमट गई। रोहतास टाइगर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आर्यन 44 रन श्रीनिवास 18 रन वैभव 15 रन नंदू 17 रन वही ऐस जे फाइटर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशादीप 3 विकेट चंदन 3 विकेट और सुधांशु ने 1विकेट लिआ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऐस जे फाइटर की टीम ने 29 ओवर में 9 विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा किया।इस तरह से एस जे फाइटर ने रोहतास टाइगर को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया । एस जे फाइटर के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आर्षदीप ने 18 गेंद पर 32 रन आयुष ने 20 गेंद पर 31रन गौरव कुमार ने 27 रन उत्तम कुमार ने 28 रन बनाये।। रोहतास टाइगर के गेंदबाज नंदकिशोर ने 4 विकेट, कुंदन ने 4 विकेट लिया

मैन ऑफ द मैच एसजे फाइटर के ऑल राउंडर आर्षदीप को दिया गया।अंपायर की भूमिका में राहुल कुमार धीरज कुमार स्कोरर माही कुमार का बहुत बड़ा योगदान रहा।मौके पर शैलेश कुमार,टीम एसोसिएशन बनारसी दादा,मेंबर मंटू यादव,आजाद खान आदि मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago