कराटे

SMAT-20 लाइव : बाबुल और बिपिन ने जड़ा अर्धशतक,आंध्रा के ख़िलाफ़ बिहार की जंग जारी

पटना : सैयद मुश्ताक़ अली टी-20 ट्रॉफी में बिहार की टीम आज अपना चौथा मुकाबला आंध्रा प्रदेश के साथ खेल रही है। आज के मुकाबल में लग रहा बिहार की टीम शेर की तरह खेल रही है। पहले बैटिंग करते हुए बिहार की टीम ने आंध्रा जैसे अनुभवी टीमों के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 181 रनो का बड़ा स्कोर बनाया है।

हालांकि यह मुमकिन हो सका बिहार के टीम में बदलाव के बाद जी हां बिहार की टीम में वापस से बाबुल कुमार को शामिल किया गया। यह वही बाबुल है जिसे चयनकर्ता ने मुख्य टीम में जगह नहीं दी थी उन्हें स्टैंड बाई में रखा गया था। और विपिन सौरभ जिसे पिछले मुकबले बड़ौदा के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बहार कर दिया गया था उसे फिर से इलेवन में शामिल किया गया है।

बाबुल और बिपिन ने शानदार शुरुआत की और शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते दिखे और बिहार टीम को एक ठोस शुरुआत दी। 13.5 ओवर में 118 रन पर बिहार का पहला विकेट बिपिन के रूप में गिड़ा लेकिन बिपिन ने सिर्फ 39 गेंदों में 52 रनो की शानदार पारी खेली। इसके बाद बिहार का दूसरा विकेट बाबुल के रूप में गिड़ा जिसमे बाबुल ने सिर्फ 50 गेंदों में शानदार 72 रनो की पारी खेली।

इसके अलावे बिहार के लिए शकिबुल गनी 17 गेंदों में नाबाद 33 रन और सचिन सिंह 14 गेंदों में 19 रनो की पारी खेली। खबर लिखे जाने तक बिहार के गेंदबाज अभिजीत साकेत के सामने आंध्रा के अनुभवी बल्लेबाज घुटने टेकते दिखे अभिजीत ने शुरआत में ही बिहार को 3 विकेट दिलाते हुए आंध्रा पर दबाब बनाया। आंध्रा की टीम 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 68 रन बना लिया है। मैच अभी जारी है। अपडेट के लिए देखते रहे खेलबिहार न्यूज़।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

17 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago