यूपी क्रिकेट

बिहार की बेटी स्मृति सिंह ने पास की बीसीसीआई द्वारा आयोजित लेबल ए कोच की परीक्षा,बधाई

Khelbihar.com

Patna: बिहार की एक ऐसी बेटी जो बिहार का नाम देश भर में रौशन कर रही है, बिहार की रहने वाली स्मृति सिंह ने बीसीसीआई द्वारा आयोजित लेबल ए कोच की परीक्षा पास कर ली है और उन्होंने लेबल बी के लिए क्वालिफाई कर लिया है। स्मृति सिंह गुजरात अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कोच हैं और बहुत दिनों से गुजरात में क्रिकेट की गतिविधियों में लगी हुई हैं।

गुजरात में बीसीसीआई द्वारा आयोजित परीक्षा में कुल 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें 14 ने लेबल बी के लिए उत्तीर्णता हासिल की। इन 32 प्रतिभागियों में छह महिलाएं भी थीं जिसमें केवल स्मृति सिंह ही लेबल बी के लिए क्वालिफाई कर पाईं।स्मृति सिंह की इस उपलब्धि पर अंतरराष्ट्रीय कोच अधिकारी मदन मोहन प्रसाद, सुनील रोहित, वरीय क्रिकेटर अरुण कुमार सिंह, वाईएमसीसी क्लब के अध्यक्ष रहबर आबदीन, सौरभ चक्रवर्ती, पवन कुमार सिंह, डॉ मुकेश कुमार सिंह, अंतररराष्ट्रीय बेसवॉल प्लेयर रुपक कुमार, जनारवी राय समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी है।

स्मृति सिंह को क्रिकेट से लगाव बचपन से ही था। उन्होंने आठ साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामा। घर में क्रिकेट का माहौल था। मामा अरुण कुमार सिंह (पीडीसीए) को खेलते देख कर क्रिकेट खेलना सीखा। गलियों में लड़कों के साथ बचपन में क्रिकेट खेल कर बड़ी हुई। दस साल तक बिहार में क्रिकेट खेला।

स्मृति ने पहला टूर्नामेंट बिहार के लिए खेला और दूसरे टूर्नामेंट में टीम की उपकप्तानी मिल गई। पहले सबजूनियर, जूनियर, सीनियर और फिर ईस्ट जोन खेला। बिहार की ओर पहला शतक जड़ने वाली महिला खिलाड़ी बनी। बिहार टीम और पूर्वी क्षेत्र की कप्तानी की। कैरियर में तीन शतक और उन्नीस अर्धशतक लगाए।

2000 में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से खेलने का मौका मिला। दो साल झारखंड स्टेट से खेलने के बाद पारिवारिक दायित्वों के कारण क्रिकेट खेलने को अलविदा कह दिया पर जुड़ी रहीं। उसी साल झारखंड स्टेट टीम की कोच बन गई। शादी की वजह से कुछ सालों के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया। 2007 में झारखंड सीनियर क्रिकेट टीम का सेलेक्टर नियुक्त किया गया। शादी के बाद में गुजरात चली गईं और वहां भी क्रिकेट से नाता जुड़ा रहा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago