बिहार खेल न्यूज़

SMT T-20: हैदराबाद ने बिहार को 9 विकेट से हराया

पटना, 29 नवंबर। मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 के अपने चौथे मुकाबले में बिहार टीम हैदराबाद से 9 विकेट से हार गई। हैदराबाद को पूरे 4 अंक मिले और विजेता टीम के टी रवि तेजा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।

राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम ग्राउंड सी पर खेले गए ग्रुप ए के इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बिहार ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 118 रन बनाये। जवाब में हैदाबाद ने 12.3 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। बिहार का अगला मुकाबला 1 दिसंबर को मिजोरम के खिलाफ खेला जायेगा।

बिहार की ओर से कुमार रजनीश 22 रन, सचिन कुमार सिंह 16 रन, कप्तान सकीबुल गनी 15 रन और सरमन निगरोध 14 रन, बिपिन सौरभ 6 रन, आयुष लोहारुका 9 रन, राघवेंद्र प्रताप 8 रन और साकिब हुसैन 3 रन बनाकर आउट हुए जबकि हिमांशु सिंह 5 रन तथा नवाज खान 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

हैदराबाद की ओर से टी रवि तेजा ने 4 विकेट, चामा मिलिंद और अजय देव गौड़ ने 2-2 विकेट तथा ए नीतीन साई यादव ने 1 विकेट चटकाये।

हैदराबाद ने तिलक वर्मा (नाबाद 51 रन) और के रोहित रायडू (नाबाद 56 रन) के अर्धशतकों की मदद से 12.3 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद का एकमात्र विकेट तन्मय अग्रवाल (8 रन) के रूप में आउट हुआ।

बिहार की ओर से एकमात्र विकेट नवाज खान को प्राप्त हुआ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

18 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago