पटना। वीमेंस अंडर-15 वनडे ट्रॉफी के अपने अंतिम मुकाबले में बिहार की टीम तमिलनाडु से 9 विकेट से हार गई। ग्रुप ए में खेल रही बिहार टीम पांच मैचों में 1 में जीत हासिल की जबकि चार में हार मिला।
सिमोगा (कर्नाटक) के केएससीए 2 ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 17.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 32 रन बनाये। तमिलनाडु ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
उपकप्तान अक्षरा गुप्ता को छोड़ कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया और पूरी टीम 17.2 ओवर में 32 रन पर ऑल आउट हो गई।
बिहार की ओर से अक्षरा गु्प्ता ने 13, प्रिया राज ने 4,आदिश्री अग्रवाल ने 2, एनम जमाल ने 3,बब्ली कुमारी ने नाबाद 1 रन बनाये।
खुशी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, चेताली संजीत, अनुष्का, अन्वेषा सिंह और कप्तान प्रतिभा साहनी का खाता नहीं खुला।
तमिलनाडु की ओर से सोनिका ने 4 विकेट, रिथिका एस जे ने 3 विकेट, वर्षा ने 2 विकेट, कीरथी श्री एस ने 1 विकेट चटकाये।
33 रन के लक्ष्य को तमिलनाडु ने 4 ओवर में 1 विकेट पर 35 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। तमिलनाडु की ओर सीपोराक्लिस्टर्स एफ ने नाबाद 12, रिथिका एस जे ने नाबाद 17 रन बनाये। गोवरिलक्ष्मी का खाता नहीं खुला। बिहार की ओर से ब्यूटी कुमारी ने 10 रन देकर 1 विकेट चटकाये।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…