सीतामढ़ी जिला क्रिकेट लीग में रोहित के शानदार प्रदर्शन से सोनवर्षा ने बाजपट्टी को हराया

सीतामढ़ी 28 फ़रवरी:  जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज जानकी स्टेडियम मे नौवा दिन का मैच सोनवर्षा और बाजपट्टी के बीच खेला गया ।

जिसमे सोनवर्षा के कप्तान रोहित उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट खोकर 258 रनो का लक्ष्य रखा । जवाब में उतरी बाजपट्टी की टीम 20.1ओवर में सभी विकेट खोकर 77 रन ही बना सकी । जिसमे सोनवर्षा ने यह मुकाबला 181 रनो से जीत लिया ।

आज के मैच का उदघाटन खिलाड़ी प्रतिनिधि अमित कुमार के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनवर्षा के कप्तान रोहित उपाध्याय को पूर्व क्रिकेटर श्री कृष्ण रंजन वर्मा के द्वारा दिया प्रदान किया गया जिसमें रोहित ने बल्ले से 75 रन भी बनाए और गेंदबाजी में 2 विकेट भी झटके ।

इस अवसर पर सी०ई०ओ श्याम किशोर प्रसाद एवम कन्वेनर विवेक मिश्रा मौजूद थे । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर तुषार मिश्रा थे । और वही पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में मैच का संचालन कराया गया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago