उत्तराखंड क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने रचाई दूसरी शादी

Khelbihar.com

Patan: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दूसरी बार शादी कर ली है. स्मिथ ने दो नवंबर को अपनी प्रेमिका रोमी लानफ्रांची के साथ शादी रचाई. स्मिथ के नाम दक्षिण अफ्रीका के सबसे युवा कप्तान होने का रिकॉर्ड है. स्मिथ ने 2014 में इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था.

38 वर्षीय स्मिथ ने सोमवार को अपने शादी की फोटो ट्वीट की. उन्होंने लिखा, “दो नवंबर का दिन बहुत बेहतरीन था.” इससे पहले, स्मिथ ने अगस्त 2011 में केप टाउन में आयरलैंड की गायिका मॉर्गन डीन से शादी की थी. दोनों के दो बच्चें भी हैं. हालांकि, फरवरी 2015 को दोनों ने घोषणा की कि वे तलाक ले रहे हैं.

दिसंबर 2016 में स्मिथ की मौजूदा पत्नी रोमी ने उनके तीसरे बेटे को जन्म दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए स्मिथ ने 117 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 48.25 की औसत से 9,265 रन बनाए. टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ का उच्च स्कोर 277 रन है. स्मिथ ने 197 वनडे खेलते हुए 6989 रन बनाए. स्मिथ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 37 शतक भी दर्ज हैं.

स्मिथ दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 100 टेस्ट में टीम की कप्तानी की है. स्मिथ के नाम 109 टेस्ट में कप्तानी करते हुए 53 जीत का रिकॉर्ड दर्ज है.

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago