रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज को एक रन से हराकर साऊथ अफ्रीका सीरीज में 2-1 से आगे

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज़ के बीच खेले गए तीसरे टी 20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को एक रन से हराकर साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक के 51 गेंदों 72 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में आठ विकेट पर 167 रन बनाए।

जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन ही बना सकी और उसे रोमांचक मुकाबले में एक रन से हार का सामना करना पड़ा।तबरेज शम्सी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मैचों का लेखा-जोखा

विंडीज को अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी और फैबियन एलेन ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। विंडीज की ओर से एविन लुइस ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन और निकोलस पूरन ने 28 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 27 रन बनाए जबकि फैबियन 14 रन बनाकर नाबाद रहे।

साउथ अफ्रीका की ओर से एनरिच नॉत्र्जे और शम्सी ने दो-दो विकेट लिए जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिदी और कैगिसो रबादा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज की ओर से आंद्रे रसेल ने 25, लेंडल सिमंस ने 22, शिमरॉन हेत्मायेर ने 17 और जैसन होल्डर ने 16 रन बनाए।

इससे पहले, साउथ अफ्रीका की पारी में वान डेर डुसेन ने 32, एडम मारक्रम ने 23 और रीजा हेंड्रिक्स ने 17 रनों का योगदान दिया जबकि रबादा चार रन बनाकर नाबाद रहे। विंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय ने चार विकेट और ड्वेन ब्रावो ने तीन विकेट लिए। दोनों टीमों के बीच एक जुलाई को इसी मैदान पर सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago