उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष आम सभा की बैठक सम्पन्न , नव निर्वाचित पदाधिकारियों की हुई सम्पुष्टि

कानपुर 15 फरवरी: आज कमला क्लब प्रांगण में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की विशेष आम सभा की बैठक दोपहर 3 बजे सम्पन्न हुई इसकी जानकारी यूपीसीए मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक शर्मा ने दी।

उन्होंने कहा” इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य श्री इशरत मेहमूद ने की एवं कार्यवाहक सचिव श्री मोहम्मद फहीम द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ की गई । इस सभा में यू.पी.सी.ए के निर्वाचन अधिकारी पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ए . के . ज्योति , रिटर्निंग अधिकारी श्री तापोश भट्टाचार्य एवं सुश्री हिमानी छाबड़ा ( सहा . रिटर्निंग अधिकारी भी उपस्थित थे ।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ए . के . ज्योति ने दिनांक 7 फ़रवरी को निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं एपेक्स कॉउन्सिल के सदस्यों के निर्विरोध चयन की घोषणा की थी । उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के द्वारा संचालित विशेष आम बैठक में उपरोक्त उल्लिखित पदाधिकारियों के चयन प्रक्रिया की सम्पुष्टि की गई ।

1. श्री निधिपति सिंघानिया -अध्यक्ष ( उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन )
2. श्याम बाबू- उपाध्यक्ष ( उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ) 3. प्रदीप गुप्ता-सचिव ( उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन )
4. प्रेम मनोहर गुप्ता सदस्य ( एपेक्स कॉउन्सिल )
5. आनंद पाठक -सदस्य ( एपेक्स कॉउन्सिल )

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago