Loading Now
×

3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

पटना। स्किल बास्केटबॉल अकादमी द्वारा गुरुवार को 3×3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राजेन्द्र नगर 13ए स्थित ग्राउंड पर किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन कुम्हरार के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। साथ ही उन्होंने अतिशीघ्र इस खेल मैदान का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम में पटना की उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, बास्केटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के चेयरमैन सुशील कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कुल 20 बालक टीमों और 30 बालिका टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

IMG-20260501-WA0009 3x3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज

पूरे टूर्नामेंट का संचालन स्किल बास्केटबॉल अकादमी के सचिव एवं एनआईएस बास्केटबॉल कोच कौशलेंद्र कुमार के देखरेख में किया जा रहा‌ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में अभिजीत यादव (टेक्निकल हेड, BAB) एवं अमन कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और दर्शकों ने भी रोमांचक मुकाबलों का भरपूर आनंद उठाया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 9 = ?