Loading Now
×

गौरी शंकर व रंजन भूटान के बॉल बैडमिंटन कार्यशाला में भाग लेंगे

पटना : बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया ने भूटान में बॉल बैडमिंटन खेल के संगठन बनाने व प्रशिक्षण कार्यक्रम के देखरेख के लिए भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के संयुक्त सचिव-सह-भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर को संयोजक एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन कुमार गुप्ता को सह-संयोजक मनोनीत किया है।

IMG-20260501-WA0009 गौरी शंकर व रंजन भूटान के बॉल बैडमिंटन कार्यशाला में भाग लेंगे

बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के अध्यक्ष वाई.राजा राव के अनुसार भूटान में 14 से 17 जून तक बॉल बैडमिंटन खेल के विकास हेतु कार्यशाला व प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संयोजक गौरी शंकर व रंजन कुमार गुप्ता शामिल होंगे। श्री राव ने एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि वर्ष 2026 के अंत या 2027 के प्रारंभ में एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष व महिला) का आयोजन होना है उससे पूर्व एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में सहभागिता करने वाली सभी देशों की टीमों की तैयारी पूरी हो सके। सैमड्रप झोंखर व फूंसटलिंग (भूटान) में आयोजित होने वाली कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए गौरी शंकर व रंजन गुप्ता 13 को पटना से रवाना होंगे।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
2 × 2 = ?