Loading Now
×

बिहार एथलेटिक्स मीट के जूनियर मीट चैंपियन घोषित

पटना : बिहार राज्य एथलेटिक्स संघ एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे 92वीं राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन प्राप्त सूचना मिलने तक विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और विभिन्न आयु वर्ष के अलग अलग इवेंट्स में मेडल प्राप्त किया।

अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 80 मीटर बाधा दौड़ में क्रमशः

रोहित राज समस्तीपुर से गोल्ड मेडल,

गोलू कुमार यादव पटना से सिल्वर मेडल,

मिथलेश कुमार शेखपुरा से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किये ।

अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 600 दौड़ में क्रमशः

अशोक कुमार मुजफ्फरपुर से गोल्ड मेडल,

सुभम राज जहानाबाद से सिल्वर मेडल,

कौशल कुमार भागलपुर से

ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 1000 मीटर रेस वाक स्पर्धा में क्रमशः

नितिन कुमार मधेपुरा से गोल्ड मेडल,

कृष्णा कुमार मिश्रा गोपलगंज से सिल्वर मेडल,

नीतीश कुमार सीतामढ़ी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 16 आयु वर्ष में बालक वर्ग के 60 दौड़ में क्रमशः

संदीप यादव सिवान ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया ।

अयान अंसारी रोहतास ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया

राजा कुमार भागलपुर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

(अंडर 16 आयु वर्ष में बालिका वर्ग के 00000 दौड़ में क्रमशः

प्रीति कुमारी बेतिया ने गोल्ड मेडल,

अंगीता कुमारी मुजफ्फरपुर ने सिल्वर मेडल,

खुशबू कुमारी बक्सर ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया । )

अंडर 16 आयु वर्ष में बालिका वर्ग के 600 दौड़ में क्रमशः

रिंकी कुमारी गया ने गोल्ड मेडल,

खुशी रानी समस्तीपुर ने सिल्वर मेडल,

प्रीति कुमारी पटना ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 18 आयु वर्ष के बालक वर्ग 110 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में क्रमशः

निर्मल कुमार भागलपुर से गोल्ड मेडल,

गौतम कुमार पटना से सिल्वर मेडल,

आयुष आर्यन बेतिया से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 20 आयु वर्ष के बालक वर्ग 110 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में क्रमशः

प्रणव कच्छवाह पटना से गोल्ड मेडल,

सिद्धार्थ सिंह भागलपुर से सिल्वर मेडल,

तहसीन रज़ा मुजफ्फरपुर से ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

पुरुष आयु वर्ग के 110 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में क्रमशः

रिशव राज वैशाली ने गोल्ड मेडल,

प्रकाश कुमार, पटना ने सिल्वर मेडल,

हर्षित राज मुजफ्फरपुर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 18 आयु वर्ष के बालिका वर्ग 100 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में क्रमशः

निक्की कुमारी पूर्णिया ने गोल्ड मेडल,

नूपुर कुमारी गोंड़ गोपलगंज ने सिल्वर मेडल,

पूजा भारती मुजफ्फरपुर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 20 आयु वर्ष के बालिका वर्ग 100 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में क्रमशः

स्नेहा सिंह पटना ने गोल्ड मेडल,

हर्ष बाला मुजफ्फरपुर ने सिल्वर मेडल,

आरती कुमारी मधुबनी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

अंडर 20 आयु वर्ष के बालक वर्ग 400 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में क्रमशः

प्रणव कुछवाह पटना ने गोल्ड मेडल,

निराले बाबू पूर्वी चंपारण ने सिल्वर मेडल,

गौरव कुमार मुजफ्फरपुर ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया ।

दूसरे दिन के खेल समाप्ति के पश्चात बिहार राज्य सचिव श्री लियाक़त अली ने बताया कि

अंडर 14 बालक वर्ग में 14 अंकों के साथ जमुई ज़िला

ओवरआल विजेता बना और 14 अंकों के साथ उपविजेता

सिवान ज़िले ने अपनी बढ़त बनाई ।

अंडर 14 आयु वर्ग की बालिका वर्ग में 20 अंकों के साथ फिर से जमुई ज़िला विजेता रहा और 17 अंकों के साथ पूर्णिया ने उपविजेता की ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया ।

अंडर 16 बालक वर्ग में 31 अंकों के साथ समस्तीपुर ने विजेता का खिताब जीता वही उपविजेता के रूप में रोहतास ने 27 अंकों के साथ अपनी पकड़ मजबूत किया ।

अंडर 16 आयु वर्ग की बालिका वर्ग में विजेता के रूप में 58 अंकों के साथ पटना ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 26 अंकों के साथ समस्तीपुर ने दूसरी ट्रॉफी पर भी कब्ज़ा कर लिया ।

उक्त मौके पर विभिन्न जिलों के सचिव तकनीकी अधिकारियों और बिहार के सभी जिलों के टीम कोच एवं टीम मैनेजर उपस्थित थे ।

बिहार राज्य एथलेटिक्स के तकनीकी अधिकारी श्री निर्मल कुमार ने बताया कि जूनियर कैटेगरी के अंडर 14 एवं 16 की सभी स्पर्धाएं समाप्त हो चुकी है तथा

सीनियर कैटेगरी के बहुत सी स्पर्धाएं अभी बाकी है जो 12 और 13 जून को आयोजित होनी है जिसमे लगभग 1800 खिलाड़ियों का भविष्य तय होना है ।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
12 − 4 = ?