मुजफ्फरपुर जिला U-16 क्रिकेट लीग में दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब और बी.ई सी ए
पटना : स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में आज दो मैच खेले गए जिसमें दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब और बी ई सी ए ने अपने अपने मैच जीत कर पूर्ण अंक हासिल किया।
आज जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत पांचवा मैच ई टी सी मुसहरी के ग्राउंड में दिव्या दृष्टि फाउंडेशन क्लब और प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया जिसमें दिव्या दृष्टि फाउंडेशन ने प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब को 20 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।
आज सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्या दृष्टि फाउंडेशन ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 63 रन ही बना पाई जिसमें अर्णव ने 25 एवं ईश्वर ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब के तरफ से श्रेयश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 13 रन खर्च कर पांच विकेट झटके वहीं जीशान ने दो शेखर ने दो एवं हार्दिक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब की पूरी टीम 43 रनों पर ही ऑल आउट हो गई जिसमें एकमात्र बल्लेबाज मिराज ने 16 रन अपनी टीम के लिए बनाए इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच सके ।दिव्या दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से कुश ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 24 रन देकर 7 विकेट प्राप्त किया वहीं लव ने तीन विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिव्या दृष्टि फाउंडेशन के कुश को दिया गया ।
वहीं परमानंद सिंह उर्फ बम बम भैया अंदर 16 जिला क्रिकेट लीग के तहत छठे मैच में बी ई सी ए ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (सी) को 15 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बी ई सी ए ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए जिसमें प्रेम ने 37 अभी आर्य ने 23 प्रियांशु ने 34 एवं आयुष्मान ने 18 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (सी) के तरफ से आदित्य ने दो आयुष ने दो राजा ने एक यूसुफ ने एक एवं हन्नी ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।तीन खिलाड़ी रन आउट हुए ।
जवाब में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी सी ने 30 ओवर में 157 रन ही सभी विकेट खोकर बना सकी जिसमें हनी ने 35 यश ने 30 शिवम ने 37 एवं पीयूष ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं। बी ई सी ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सक्षम ने तीन प्रेम ने दो प्रियांशु ने एक अभी आर्य ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की। उसके तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।इस मैच इस मैच के मैन ऑफ द मैच बी ए सी ए के प्रेम को दिया गया।
Share this content:



Post Comment