Loading Now
×

स्किल्स बास्केटबॉल 3×3 टूर्नामेंट का रोमांचक चरम पर

पटना। स्किल्स बास्केटबॉल अकादमी द्वारा आयोजित 3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज की। विभिन्न आयु वर्गों में खेले गए मुकाबलों में टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

क्वार्टर फाइनल में जेवियर्स ने बी. बैलर्स को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं स्किल्स बास्केटबॉल टीम ने एनवाईएक्स को पराजित कर जीत हासिल की। एक अन्य मुकाबले में बी. बैलर्स ने एंकल ब्रेकर को मात दी। एनवीएस-1 ने एनवीएस-2 को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि स्ट्रीट वॉरियर्स ने सीडीबीएन रैप्टर्स को पराजित किया।

IMG-20260501-WA0009 स्किल्स बास्केटबॉल 3x3 टूर्नामेंट का रोमांचक चरम पर

टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-19 वर्ग के क्वाटर्रफाइनल मुकाबले में स्किल बैलर्स ने जीत दर्ज की। वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल में मगध ने एसपीआर बैलर्स को हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनलमें सीडीबीएन ने मुजफ्फरपुर को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले शनिवार को खेला जाएगा। बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में बास्केटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
6 − 4 = ?