Loading Now
×

मुजफ्फरपुर जिला अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर और डायमंड सीसी विजयी।

मुजफ्फरपुर:  जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में आज स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने आर्यन सुपर किंग को एक रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

आज स्थानीय शुभंकरपुर के खेल मैदान में आर्यन सुपर किंग्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए जिसमें अनिकेत ने 50 अमृतांशु ने 24 किशु ने 20 विराट ने 11 आरव ने 06 एवं प्रियांशु ने 06 रन अपनी टीम के लिए बनाय। गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के तरफ से रिशु ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए वही अंकित को दो प्रियांशु को एक एवं छोटू को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।

जवाब में खेलने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 22 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत के लिए 194 रन बना लिए। स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की तरफ से रिशु ने नाबाद 24 आदित्य ने 14 आदित्य द्वितीय ने 13 आयुष ने 15 एवं अंकित ने 8 रन अपनी टीम के लिए बनाए। गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से अनिकेत ने तीन किसु ने तीन विराट ने दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।वही एक खिलाड़ी रन आउट हुई है ।आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के रिशु को दिया गया।

जिला क्रिकेट लीग के एक अन्य मैच में आज डायमंड क्रिकेट क्लब ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी) को 73 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।डायमंड क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए जिसमें विवेक ने 60 अनमोल ने 29 आर्यन ने 27 आदर्श ने 24 एवं ईशान ने 21 रन अपनी टीम के लिए बनाए। पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी) के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शांतनु ने दो अभिषेक ने दो एवं आलोक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

IMG-20260501-WA0009 मुजफ्फरपुर जिला अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर और डायमंड सीसी विजयी।

जवाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (बी)की पूरी टीम 27 ओवर में सभी विकेट खोकर 126 रन ही बना सकी। पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (ब) के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए युवराज ने 23 रोहित ने 23 अंकित ने नाबाद 20 अनिकेत ने 17 एवं आलोक ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए। गेंदबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से आदर्श ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वहीं अंकुश को दो अनमोल को दो आयुष को एक एवं मिकी को एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त हुई।आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच डायमंड क्रिकेट क्लब के आदर्श को दिया गया।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 7 = ?