Loading Now
×

पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफआईआई 3 विकेट से जीता

पटना, 13 जून। पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 13 जून यानी शनिवार को खेले गए मुकाबले में एफसीआई ने जीएसी को 3 विकेट से पराजित किया। पटना सिटी के मंगल तालाब ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस जीएसी ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। अनमोल कुमार ने 23, प्रिंस कुमार ने 28, अनिकेत कुमार ने 33, रियांश ने 19, शिवम कुमार ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 26 रन बने।

एफसीआई की ओर से सर्वोत्तम दीप ने 3, शुभाशीष ने 1, इंद्रजीत कुमार ने 2, रोहित ने 2 और अनुराग कुमार यादव ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में एफसीआई ने 26 ओवर में 7 विकेट पर 145 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। आशीष ने 35, अनुराग कुमार यादव ने 15, युवराज कुमार ने 21, सार्थक राज ने 21, रोहित ने नाबाद 12 रन की पारी खेली। अतिरक्त से 27 रन बने।

जीएसी की ओर से अनिकेत ने 1, रोहित यादव ने 2, चंद्रा ने 2 और शशि रघुवंशी ने 1 विकेट चटकाये। विजेता टीम के सर्वोत्तम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

IMG-20260501-WA0009 पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में एफआईआई 3 विकेट से जीता

संक्षिप्त स्कोर

जीएसी : 20.2 ओवर में 144 रन पर ऑल आउट, अनमोल 23, प्रिंस कुमार 28, अनिकेत कुमार 33, रियांश 19, शिवम कुमार 13, अतिरिक्त 26, सर्वोत्तम दीप 3/15, सुभाष 1/19, इंद्रजीत कुमार 2/41, रोहित 2/34, अनुराग कुमार यादव 2/31

एफसीआई : 26 ओवर में 7 विकेट पर 145, आशीष 35, अनुराग कुमार यादव 15, युवराज कुमार 21, सार्थक राज 21, रोहित 12, अतिरिक्त 27, अनिकेत 1/25, रोहित यादव 2/17, चंद्रा 2/31, शशि रघुवंशी 1/9

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 × 4 = ?