कोरोना के चलते मुज़फ़्फ़रपुर और सारण जिला क्रिकेट संघ के खेल गतिविधि अगले आदेश तक स्थगित

पटना 05 जनवरी: देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना वायरस ने खेल की गतिविधायो पर सीधा असर डाला है। बीते  5  दिनों में बिहार में कोरोना वायरस की तीसरी लहार को तेजी से बढ़ते हुई देखा गया है। जिसके बाद बिहार सरकार ने नाईट कर्फ्यू की घोषणा कर दी है।

बिहार सरकार ने स्टेडियम को भी पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया है। जिसके बाद मुजफ्फरपुर  और सारण  जिले में चल रहे जिला क्रिकेट लीग सहित जिला क्रिकेट संघ के सभी खेल गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव उदय शंकर शर्मा ने बताया की मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है।  उन्होंने बताया कि बिहार सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन को मद्देनजर रखते हुए ये निर्णय लिया गया है।

जबकि सारण जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा है कि “बिहार सरकार के निर्देशानुसार अभी सारण क्रिकेट एसोसिएशन का खेल की सारी गतिविधि अगले आदेश तक स्थगित रहेगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago