कराटे

राष्ट्रीय खेलो में बिहार एक भी स्वर्ण या रजत पदक नहीं जीता इसके लिए खेल विभाग है जिम्मेदार: अमित ठाकुर

पटना : राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की स्थिति गुजरात के राष्ट्रीय खेल से स्पष्ट हो गई है । हम एक भी स्वर्ण पदक ही नहीं रजत पदक भी नहीं जीत पाए । हमारी खेल के प्रति प्रयास को गहरा धक्का लगा है । यदि हमने अब भी सही कदम नहीं उठाया तो हमारी स्थिति और बदतर होगी ।

बिहार की इस शर्मनाक प्रदर्शन के लिए खेल विभाग जिम्मेदार हैं । ये बातें खेल क्षेत्र में ग्रामीण स्तर से खेल प्रतिभा को खोजने एवं निखारने में लगे सबसे बड़े गैर सरकारी संगठन , क्रीड़ा भारती के उत्तर बिहार प्रांत मंत्री अमित ठाकुर ने कही । उन्होंने आगे बताया कि क्रीड़ा भारती, बिहार के इस निराशाजनक प्रदर्शन से हरप्रभ है ।

उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय अभी भी अपनी कुंभकर्णी नींद से नहीं जागी तो आने वाली पीढ़ी हमें कभी माफ नहीं करेगी ।देर से ही सही खेल मंत्रालय को इस लचर प्रदर्शन पर समीक्षा करने की आवश्यकता है ।खेल मंत्रालय अविलंब सभी जिला प्रशासन को स्टेडियमों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निर्देशित करें ।बिहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है । यदि बिहार सरकार खानापूर्ति ना कर वास्तव में खेल के प्रति प्रतिबद्धता से प्रयास करें खिलाड़ियों को समुचित संसाधन उपलब्ध कराएं एवं प्रोत्साहित करें तो हमारी स्तिथि बदल सकती है ।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी विद्यालयों , महाविद्यालयों , विश्वविद्यालयों में खेल के साथ शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है । क्रीड़ा भारती सभी खेल संघों से भी आहवान करती है कि बिहार में खेल प्रतिभा खोज के लिए हम सब मिलकर सरकार को सहयोग करें तभी यह तस्वीर बदलेगी ।आवश्यकता है कि सभी माननीय सांसद एवं विधायक महोदय अपने – अपने निधि से ही कुछ कारगर उपाय करें जिससे बिहार भी खेल पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करें ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

33 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

19 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago