मसौढ़ी 28 दिसंबर: मसौढ़ी प्रीमियर लीग सीजन 3 में आज लिग का तीसरा मैच खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना और स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजिसराय के बीच खेला गया।
आज के मैच में खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी पटना की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 में 108 रनों पर सिमट गई। खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभिषेक आनंद ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली।
जवाब में स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजीसराय की टीम ने 19.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाकर मैच को 2 विकेट से जीत लिया। स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी की ओर से रामाकांत और मोहम्मद जावेद ने क्रमशः 29 और 23 रनों की पारी खेली।
खुशी टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रवीण कुमार सिन्हा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 3 रन देकर 3 विकेट हासिल किए जिसमें 3 मेडन ओवर्स शामिल थे। रमाकांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आशीष देव ने दिया।
खुशी टारगेट क्रिकेट एकडेमी पटना:-108/10 (13.4ओवर्स)अभिषेक आनंद:- 53 रन (40 गेंद) रमाकांत 1.4 ओवर्स 2 रन 2 विकेट
स्पोर्ट्स यूनियन क्रिकेट एकेडमी काजीसराय:- 111/8 (19.4 ओवर्स),रमाकांत:- 29 रन (22 गेंद),मोहम्मद जावेद 23 रन (25 गेंद)प्रवीण कुमार सिन्हा 4 ओवर्स 3 मेडेन 3 रन 3 विकेट
मैन ऑफ द मैच:- रमाकांत
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…