कराटे

मधुबनी जिला क्रिकेट लीग टीसीसी रेड ने रुद्रपुर क्रिकेट क्लब को 7 विकेट से हराया

मधुबनी 28 दिसंबर: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज पंडौल हाई स्कूल के मैदान पर जिला लिग का चौथा मैच खेला गया! आज का मैच टीसीसी रेड और रुद्रपुर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें रुद्रपुर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया

उनका पहले बल्लेबाजी का फैसला टीम के बल्लेबाजों ने साबित किया और उनके बल्लेबाज़ों ने 25.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पे 151 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया ! उनकी टीम की तरफ से समीर ने सर्वाधिक 35 रन, राहुल कामत 22 वही सलीम ने 20 रन का योगदान दिया एवं बाकी बल्लेबाज ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया! टीसीसी रेड के तरफ गौरव कुमार और हर्ष नंदा ने 3 – 3 एवं नीरज 2 विकेट लिया।

रुद्रपुर क्रिकेट क्लब के 151 रनों के लक्ष्य का पिछा करने उतरी टीसीसी रेड ने 151 रनो का लक्ष्य हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत गई! टीसीसी रेड के तरफ से युवराज झा ने नावाद 62 रनों के योगदान दिया वही सरोज यादव ने 43 रनो का योगदान दिया और युवराज झा को मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से वरिष्ट खिलाड़ी बिंदेश्वर मंडल के द्वारा सम्मानित किया गया!

आज के मैच में जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री अशोक यादव , कोषाध्यक्ष श्री अजीत चौधरी जिला संयोजक नवीन गुप्ता, सतीश कुमार ,मिहिर चन्द्र झा, जय प्रकाश एवंम निर्णायक की भूमिका में जय शंकर एवं रविन्द्र सिंह उपस्थित थे!

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

22 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago