राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन मधुबनी में कल से ,पटना जिला बॉल बैडमिंटन टीम घोषित

पटना 28 दिसंबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं मधुबनी जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 28 वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक/बालिका ) का कल ( 29 दिसंबर ) से महंथ युगल नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय शम्भुआर,मधुबनी में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु प्रतियोगिता के संरक्षक प्रवीण कुमार ठाकुर, आयोजन सचिव राकेश कुमार तिवारी एवं जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव संतोष कुमार शर्मा के देखरेख में सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप का विधिवत उदघाटन बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी करेंगे।

28 वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पटना जिला बॉल बैडमिंटन टीम ( बालक/बालिका ) की घोषणा कर दी गयी है।

टीम की घोषणा करते हुए पटना जिला बॉल बैडमिंटन संघ की संयोजिका नेहा रानी ने बताया कि पटना जिला बॉल बैडमिंटन टीम को बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ की संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, रंजन कुमार गुप्ता, जिला आयोजन सचिव संतोष श्रीवास्तव ने राज्य चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

घोषित टीम इस प्रकार है: –

बालक वर्ग – ओमप्रकाश ( कप्तान ),सन्नी कुमार ( उपकप्तान ),सागर,गौतम, शुभम,विक्रम, शिवम,अरविन्द, अमित, ध्रुव कुमार। प्रशिक्षक-सह-प्रबंधक – राजा कुमार।
बालिका वर्ग – मधु कुमारी ( कप्तान ),प्रियंका कुमारी ( उपकप्तान ),सिमरन,सरिता,पूजा, निकिता,निधी।
प्रशिक्षक – सत्यम आनंद,प्रबंधक -बिगनेश्वर प्रसाद।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago