श्रीलंका ने ओमान और यूएई में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में लाहिरू कुमारा, बिनुरा फर्नांडो और अकिला धनंजय को शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को पहले रिजर्व खिलाड़ियों के तौर पर चुना गया था।

सभी टीमें 10 अक्टूबर तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती थी और श्रीलंका ने आखिरी दिन टीम मे बदलाव किए हैं। क्रिकेट ने पहले 19 सदस्यीय टीम चुनी थी। जिसमें से अब कामिंडू मेंडिस, नुवान प्रदीप, प्रवीण जयविक्रमा, मिनोड भानुका, आशेन बंडारा, लक्षन संदाकन और रमेश मेंडिस को बाहर कर दिया गया है। वहीं रिजर्व के तौर पर चुने गए पुलिना थरंगा का नाम भी अंतिम 15 खिलाड़ियों में नहीं है।

रिजर्व के तौर पर किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया है। जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर कोविड-19 प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर बैन झेल रहे निरोशन डिकवेला, कुसल मेंडिस और दनुष्का गुनाथिलका को भी जगह नहीं मिली है।

श्रीलंका अपना पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को आबू धाबी में नामीबिया के खिलाफ खेलेगी। श्रीलंका ग्रुप ए का हिस्सा है, जिसमें इन दोनों के अलावा आयरलैड और नीदरलैंड की टीम भी शामिल है।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम

दासुन शनाका (कप्तान), कुसल जनीथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा (उप-कप्तान), पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, महीश थीकशना, बिनुरा फर्नांडो

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago