ऑस्ट्रेलिया : टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलया में हो रहा है और वहा पर इस टूर्नामेंट में भाग लेने गई श्रीलंका के एक खिलाडी पर रेप का आरोप लगा है और उसे पुलिस ने गिरफ़्तार भी कर लिया है। वह खिलाडी है श्रीलंका टीम के प्रमुख क्रिकेटर दनुष्का गुनातिलका।
दनुष्का गुनातिलका इंजरी की वजह से टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे लेकिन इसके बावजूद वो टीम के साथ बने हुए थे। अब रेप के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं श्रीलंका की टीम उन्हें वहीं पर छोड़कर स्वदेश रवाना हो गई।
दनुष्का गुनातिलका के मामले की जानकारी श्रीलंका टीम से जुड़े एक सोर्स ने पीटीआई से बातचीत में बताया ” एक रेप केस के आरोप में दनुष्का गुनातिलका को गिरफ्तार किया गया है। श्रीलंका टीम बिना उनके ऑस्ट्रेलिया से श्रीलंका के लिए रवाना हुई। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने भी अपनी वेबसाइट पर इस घटना की जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिखा है लेकिन श्रीलंका का निवासी जरूर बताया है। वेबसाइट के मुताबिक 29 साल की एक महिला के साथ इस हफ्ते रोज बे स्थित निवास पर ये घटना हुई।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…