एसएसआर क्रिकेट एकेडमी बाबू राम नारायण सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मे

पटना : बाबू राम नारायण सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 16 का आज का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एसएसआर क्रिकेट एकेडमी पटना बनाम आरसीए वारियर्स के बीच खेला गया ।

जिसमें एसएसआर क्रिकेट एकेडमी पटना ने 5 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। पहले बैटिंग करने उतरी एसएसआर की टीम ने 101/10 रन 16.4 ओवर में बनाएं। एसएसआर क्रिकेट एकेडमी के सुजल ने 22 रन बनाए वहीं आरसीए के नितिन पटेल ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में उतरी आरसीए की टीम लक्ष्य से महज 5 रन से चूक गई ।आरसीए के ब्रजेश ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए वहीं गेंदबाजी में एस एस आर के आर्यन और आयुष ने दो-दो विकेट चटकाए। आर्यन को अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया ।यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसका परिणाम अंतिम ओवर के अंतिम गेंद पर जाके निकला ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago