दो दिवसीय त्रिशूल क्रिकेट लीग में एस.एस.आर पटना जूनियर ने माही क्रिकेट एकेडमी को 24 रनों से हराया

सिवान 25 जनवरी: त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय त्रिशूल क्रिकेट लीग में एस एस आर पटना जूनियर ने माही क्रिकेट एकेडमी को 24 रनों से पराजित कर दिया .

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने पहली पारी में एसएसआर की टीम ने 184 रनों का स्कोर बनाया .जिसमे अमन ने 32 रन,पृथ्वी ने 30 रन और धर्मेन्द्र ने 36 रन बनाये .जबकि गेंदबाजी करते हुए माही क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज अखिल ने 41 रन देकर पांच विकेट झटके.

अपनी पहली पारी खेलने उतरी माही की टीम ने सिर्फ 119 रन बनाकर ढेर हो गई जिससे एसएसआर को 65 रनों की बढ़त मिली .माही टीम के लिए जितेन्द्र ने 18 रन बनाये .गेंदबाजी में एसएसआर के शिवम् ने चार तथा रंजन ने तीन विकेट झटके.

अपनी दूसरी पारी खेलते हुए एसएसआर की टीम ने 153 रन बनाये जिसमे शिवम् ने 66 रन,पृथ्वी नाबाद 49 रन बनाये जिससे कुल लक्ष्य 218 रनों का लक्ष्य माही सीए के लिए रखा .जबाब में उतरी माही सीए की टीम सिर्फ 193 रन पर सिमट गई और इस मैच को 24 रनों से गवा दिया .

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago