कराटे

स्टार सीसी, ट्रॉफी फाईटर को हराकर कैमूर जिला लीग के सेमीफाइनल में

कैमूर : जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का बारहवां मैच स्टार क्रिकेट क्लब, देवहलिया और ट्रॉफी फाईटर क्रिकेट क्लब,भभुआ के बीच बुधवार को खेला गया जिसमे स्टार क्रिकेट क्लब ने ट्रॉफी फाईटर  क्रिकेट क्लब को बेहद नजदीकी मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया,

ट्रॉफी फाईटर के कप्तान फैसल ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने कां निर्णय लिया लेकिन स्टार के शानदार गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों ने धीमी परंतु ठोस शुरुआत किया लेकिन अंतिम ओवरों में तेज बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया

जिसमें नीरज यादव ने 67 गेंदो में 6 चौको की सहायता से सर्वाधिक 46 रन बनाए इसके अलावा अयान अली ने 77 गेंदो का सामना करके 39 रन की धैर्य पुर्ण पारी और राहुल ने 4 गेंदो में तेज 12 रन 3 चौको के साथ बनाए ,स्टार की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक ने 6 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए उनका भरपूर साथ दिया साथी गेंदबाजो ने जिसमें रिशिकेष ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट,कप्तान तौफीक ने 6 ओवर में 28 रन खर्च करके 1 और युवराज ने 6 ओवर में 11 रन  देकर 1 विकेट  हासिल किया।

जवाब में 159 विजयी रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी स्टार के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत किया लेकिन मध्यक्रम के लचर प्रदर्शन के कारण आसान दिख रही जीत नजदीकी मुकाबले में बदल गई और मैच के अंतिम गेंद पर 2 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही, जिसमें गंगा शर्मा ने 38 गेंदो में 33 शानदार रन बनाया जिसमें 2 चौके शामिल है

उनका बखूबी साथ मैन ऑफ द मैच रिशिकेष सिंह ने दिया जिन्होंने 46 गेंद में 30 रन 3 चौके के साथ बना कर दिया इसके अलावा कप्तान तौफीक ने 18 गेंदो में 24 रन,अमित नागवंश ने 18 गेंदो में नाबाद 20 रन,दिपक 15 और युवराज ने 14 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया उधर ट्रॉफी फाईटर क्रिकेट क्लब की ओर गेंदबाजी में कप्तान फैसल ने 6ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट और चंद्रप्रकाश और प्रेमशंकर ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार के रिशिकेष सिंह को उनके ऑलराउंड  प्रदर्शन(33 रन और 2 विकेट ) के लिए बिहार राज्य के राज्यस्तरीय खिलाड़ी दिलीप पटेल ने प्रदान किया।

मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व बिहारी कुमार और ऑफलाइन स्कोरिंग निखिल तथा ऑनलाइन स्कोरिंग हरिओम चौबे ने किया।मैच के दौरान काफी संख्या मे दर्शक सहित,संघ के सचिव अजय कुमार सिंह,राज्यस्तरीय खिलाड़ी गुपिल राय,विकास पटेल,और  शुभम, उत्सव, प्रदीप, शशि सिंह,रोहित ,प्रियांशु,आमिर इकबाल, आदर्श मौजूद रहे। लीग का सेमीफाइनल मैच गुरुवार को  ट्रॉफी फाईटर क्रिकेट क्लब,भभुआ और विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के बीच खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

11 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

2 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

3 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

3 days ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

6 days ago