पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में शिक्षा,खेल व समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा/कार्य के लिए राज्यस्तरीय “उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह” का आयोजन 3 सितम्बर को होटल मैत्रेया इन,बोरिंग रोड,पटना में किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष-सह-सदस्य,बिहार विधान परिषद ( पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र ) प्रो.नवल किशोर यादव ने बताया कि शिक्षक दिवस के पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित “उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह” में पटना सहित राज्य के सभी जिलों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्राचार्य,प्राचार्या,प्राध्यापक,शिक्षक,शिक्षिका व समाजसेवियों को सम्मानित किया जायेगा।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इस राज्यस्तरीय “उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह’ को सफल बनाने हेतु तैयारी जोर-शोर से की जा रही है।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…