राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 17 दिसंबर से हाजीपुर में

पटना 09 दिसंबर: बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 28वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरुष व महिला ) का आयोजन 17 से 19 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम एसडीओ रोड, हाजीपुर में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि तीन दिवसीय इस सीनियर राज्य चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सोनपुर विनोद सिंह सम्राट, राजद के प्रदेश महासचिव अनिल चन्द्र कुशवाहा,शिक्षक संघ के अध्यक्ष पंकज कुशवाहा,सामाजिक कार्यकर्ता किशलय किशोर,प्राचार्य राजेन्द्र बनफूल,जवाहर सिंह,राजेश शुभांगी व जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के द्वारा प्रारंभ कर दी गयी है।

चैंपियनशिप में भाग लेने वाले पुरूष व महिला खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड व दो पासपोर्ट साइज का फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम के लिए किया जायेगा जो आगामी महीने मंगलोर ( कर्नाटक ) में आयोजित होने वाली 67वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग ले सकेंगे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

5 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago