पटना : ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के तत्वावधान में एवं पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी द्वारा दूसरी बिहार राज्य सीनियर ( पुरूष/महिला ) व जूनियर ( बालक/बालिका ) ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 12 से 13 नवम्बर तक मोतिहारी में किया जायेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के अध्यक्ष किशलय किशोर ने बताया कि राज्य ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु पूर्वी चम्पारण जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष विनोद जायसवाल,जिला सचिव केशव कृष्णा,आयोजन समिति के अध्यक्ष एकता मैरेज हॉल के प्रोपराइटर उमेश सिंह,संयोजक रमेश कुमार उर्फ भोला जी तथा आयोजन सचिव दीपक सिंह कश्यप के देखरेख में तैयारियां की जा रही है।
चैंपियनशिप में भाग लेने वाले राज्य के सभी संबंधित जिला ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी को आमंत्रण भेज दिया गया है। ग्रैपलिंग कुश्ती कमेटी ऑफ बिहार के महासचिव गौरी शंकर ने बताया कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती सीनियर व जूनियर टीम का चयन किया जायेगा जो आयोध्या ( उत्तरप्रदेश ) में 24 से 27 नवम्बर तक आयोजित होने वाली दूसरी राष्ट्रीय सीनियर व जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…